उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने किया रचना पत्रिका का विमोचन
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने किया रचना पत्रिका का विमोचन
भोपाल : रविवार, फरवरी 21, 2021, 17:52 IST
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में नई राष्ट्रीय नीति इसी सत्र से लागू होगी। शिक्षा के विविध आयामों को नई शिक्षा नीति में शामिल किया गया है। स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक के विभिन्न पहलुओं का नई शिक्षा नीति में समावेश है। मंत्री डॉ. यादव विंध्य कोठी, भोपाल स्थित अपने निवास से संस्कृत विश्वविद्यालय उज्जैन में आयोजित राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में वर्चुअली शामिल होकर मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रन्थ अकादमी द्वारा प्रकाशित राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विविध आयाम पर केन्द्रित ‘रचना’ पत्रिका का विमोचन कर रहे थे।
मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ‘रचना’ पत्रिका युवाओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति को समझने में उपयोगी होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति युवाओं को अधिकाधिक रोजगार से जोड़ने में सहायता करेगी। नई शिक्षा नीति बदलाव की कल्पना एवं युवाओं के मार्गदर्शन को ध्यान में रखकर बनी है। एक चुनौती के रूप में इस नीति को मध्यप्रदेश में लागू किया जाएगा। भविष्य में नई शिक्षा नीति के परिणाम सुखद महसूस होंगे।
वर्चुअल कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास श्री अतुल कोठारी, संचालक हिन्दी ग्रंथ अकादमी श्री अशोक कड़ेल, डॉ. रामदीन त्यागी एवं श्री रामविश्वास कुशवाह सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।
लक्ष्मण सिंह
- COVID vaccine websites violate disability laws, create inequity for the blind - March 3, 2021
- Could ADHD Raise Odds for More Serious Psychiatric Ills? - March 3, 2021
- सर्वश्रेष्ठ और मध्यप्रदेश का सर्वांगीण विकास करने वाला बजट - March 3, 2021
- Could rising temperatures send more people with multiple sclerosis to the hospital? - March 3, 2021
- How Climate Change Could Put More MS Patients in Danger - March 3, 2021
- पंचायत मंत्री श्री सिसोदिया द्वारा श्री नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर दु:ख व्यक्त - March 3, 2021
- Texas becomes biggest US state to lift COVID-19 mask mandate - March 3, 2021
- What You Need to Know About the New J&J COVID Vaccine - March 3, 2021
- राज्य मंत्री श्री परमार ने सांसद श्री चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया - March 3, 2021
- Indoors, outdoors, 6 feet apart? Transmission risk of airborne viruses can be quantified - March 3, 2021