खाद्य मंत्री श्री सिंह की अध्यक्षता में म.प्र. वेयर हाऊसिंग लॉजिस्टिक कार्पोरेशन की कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक संपन्न
खाद्य मंत्री श्री सिंह की अध्यक्षता में म.प्र. वेयर हाऊसिंग लॉजिस्टिक कार्पोरेशन की कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक संपन्न
भोपाल : सोमवार, जनवरी 11, 2021, 21:24 IST
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा अध्यक्ष मध्यप्रदेश वेयर हाऊसिंग लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री बिसाहूलाल सिंह ने आज निगम की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली। अध्यक्ष के रूप में उन्होंने निगम की विभिन्न विकास योजनाओं के संबंध में अधिकारियों से योजनावार चर्चा की।
मंत्री श्री सिंह ने बैठक में प्रस्तुत प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए मेसर्स स्टार एग्रो इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. द्वारा शुजालपुर में निर्मित भण्डारण क्षमता के लंबित मामले की सुनवाई कर प्रकरण का निराकरण किया। इसके अलावा एक अन्य अभियोजन प्रकरण के संबंध में स्वीकृति संबंधी प्रस्ताव पर कार्योत्तर अनुमोदन किया।
कार्यकारिणी की बैठक में विभाग के प्रमुख सचिव श्री फैज अहमद किदवई, प्रबंध संचालक वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन श्री तरूण पिथोड़े एवं प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम श्री अभिजीत अग्रवाल भी उपस्थित थे।
मुकेश दुबे
- Health Tips Morning Walk In Winter Is Not Good For Health - January 28, 2021
- Reversing Prediabetes Linked to Fewer Heart Attacks, Strokes - January 28, 2021
- First hybrid gene therapy shows early promise in treating long QT syndrome - January 28, 2021
- हर महिला आर्थिक रूप से सशक्त हो - January 28, 2021
- It Is Very Important For You To Do These Two Things For Better Results Of Corona Vaccine - January 28, 2021
- How Do You Treat and Repair an Umbilical Hernia? - January 28, 2021
- Enhanced recovery efforts for cesarean delivery reduce need for opioids by 80% - January 28, 2021
- Children’s Author Precious Adesuwa Releases New Book that Teaches Patience - January 28, 2021
- Worse COVID Illness May Mean Stronger Immune Protection After - January 28, 2021
- मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा पचोर के पास सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त - January 28, 2021