नर्सरियों के विकास के लिये नोडल अधिकारियों को दी जायेगी जिम्मेदारी
नर्सरियों के विकास के लिये नोडल अधिकारियों को दी जायेगी जिम्मेदारी
ए, बी, सी, तीन श्रेणियों में रखा जायेगा नर्सरियों को
उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक में राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने दिये निर्देश
भोपाल : बुधवार, फरवरी 10, 2021, 21:31 IST
उद्यानिकी विभाग की नर्सरियों को ए, बी और सी तीन श्रेणियों में रखा जायेगा। नर्सरियों के लिये नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया जायेगा। नोडल अधिकारी निर्धारित मानकों के अनुसार नर्सरियों का विकास करेंगे। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के अंतर्गत उद्यानिकी विभाग के रोडमैप में निर्धारित किये गये कार्यक्रमों की आज मंत्रालय में उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने समीक्षा की।
राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि उद्यानिकी विभाग के अंतर्गत मॉडल विकासखण्डों के लिये भी नोडल अधिकारी बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारियों को दायित्व सौंपे जायें, उन्हें नर्सरियों और विकासखण्डों के विकास की योजना को क्रियान्वित करने का अधिकार दिया जाये। नोडल अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण करें और नर्सरियों में भी जायें। विकास के लिये जरूरी कार्यों की अनुशंसा करें।
राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि नर्सरियों की विकास योजनाओं को स्वीकृति देते समय वरिष्ठ अधिकारी नोडल अधिकारियों द्वारा दी गई अनुशंसाओं को ध्यान में रखें। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी फसलों के उत्पादन से जुड़े किसानों के जीवन में बदलाव लाने के लिये जरूरी है उद्यानिकी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने के उपाय किये जायें। किसानों को उपायों को अपनाने के लिये प्रेरित किया जाये। किसानों को उद्यानिकी फसलों के उत्पादों के प्र-संस्करण के क्षेत्र में भी आगे लाया जाये। बैठक में प्रमुख सचिव उद्यानिकी श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, उद्यानिकी आयुक्त श्री एम.के. अग्रवाल, एम.डी. एम.पी. एग्रो श्री श्रीकांत बनोठ भी उपस्थित थे।
महेश दुबे
- Yog Yatra: प्रणायाम के जरिए कैसे दांत रहेंगे स्वस्थ? जानिए Baba Ramdev से - February 26, 2021
- Treatment to lower RA disease activity feasible in pregnancy - February 26, 2021
- Dogs and Kids Are ‘In Sync,’ Study Shows - February 26, 2021
- वित्तीय अधिकारियों एवं डी.डी.ओ. को दिया पेंशन प्रकरणों संबंधी प्रशिक्षण - February 26, 2021
- WHO lists two additional COVID-19 vaccines for emergency use and COVAX roll-out - February 26, 2021
- IIIM MPharm MSc apply Job for Project Associate - February 26, 2021
- Health Tips: Know How To Take Care Of Your Health During Summer - February 26, 2021
- Alzheimer’s may strike women and men in different ways - February 26, 2021
- Mental Illness Not a Factor in Most Mass Shootings - February 26, 2021
- खुशी ने फैलाई खुशी की लहर - February 26, 2021