फसलों के वित्तमानों का निर्धारण करने राज्य-स्तरीय तकनीकी समिति का पुनर्गठन
फसलों के वित्तमानों का निर्धारण करने राज्य-स्तरीय तकनीकी समिति का पुनर्गठन
भोपाल : सोमवार, फरवरी 22, 2021, 15:23 IST
राज्य शासन द्वारा विभिन्न फसलों के वित्तमानों का निर्धारण करने के लिये राज्य-स्तरीय तकनीकी समिति का पुनर्गठन किया गया है। अपर मुख्य सचिव-सह-कृषि उत्पादन आयुक्त समिति के अध्यक्ष होंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में 23 समिति सदस्य बनाये गये हैं। इनमें अपर मुख्य सचिव पशु-पालन, प्रमुख सचिव किसान-कल्याण तथा कृषि विकास, प्रमुख सचिव मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास, प्रमुख सचिव सहकारिता, प्रमुख सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण, आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएँ, आयुक्त/संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण, संचालक किसान-कल्याण तथा कृषि विकास, संचालक मत्स्य-पालन, संचालक पशु-पालन, मुख्य महाप्रबंधक (सी.जी.एम.) भारतीय रिजर्व बैंक, मुख्य महाप्रबंधक (सी.जी.एम.) नाबार्ड, प्रबंधक संचालक दुग्ध महासंघ, प्रबंध संचालक मत्स्य महासंघ, संयोजक एस.एल.बी.सी. प्रदेश के समस्त व्यावसायिक बैंक के राज्य-स्तरीय कार्यालय के प्रमुख, चेयरमेन मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक इंदौर, चेयरमेन मध्यांचल ग्रामीण बैंक सागर, राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के संचालक (रिसर्च एंड एक्सटेंशन) ग्वालियर, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के संचालक (रिसर्च एंड एक्सटेंशन) जबलपुर, नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के संचालक (रिसर्च एंड एक्सटेंशन) जबलपुर और आई.सी.ए.आर. के राज्य-स्तरीय कार्यालय के प्रतिनिधि सदस्य बनाये गये हैं। मध्यप्रदेश अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक को समिति का सदस्य एवं संयोजक बनाया गया है।
अलूने
- Tracking the plague in DR Congo - March 8, 2021
- तीन माह में करें लंबित पट्टों का वितरण - March 8, 2021
- Virus reaches previously COVID-free New Caledonia - March 8, 2021
- मंत्री सुश्री ठाकुर करेंगी वीरांगना नाट्य समारोह का शुभारंभ - March 8, 2021
- UK schools to reopen, backed by frequent virus testing - March 8, 2021
- संस्कृति मंत्री ने पुरातत्व संग्रहालय सिरोंज के नये भवन का शिलान्यास किया - March 8, 2021
- Mass testing, mask wearing help Detroit slow virus’ pace - March 8, 2021
- स्वास्थ्य मंत्री डॉ.चौधरी ब्लड कलेक्शन ट्रांसपोर्टेशन वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे - March 8, 2021
- Health Tips Consuming High Fat Diet May Lead To Heart Attack Research Says - March 8, 2021
- आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश पर वेबिनार 8 मार्च को - March 8, 2021