[ad_1]
अब तक 28 अभ्यर्थियों ने जमा किये 34 नामनिर्देशन-पत्र
भोपाल : सोमवार, अक्टूबर 12, 2020, 20:22 IST
विधानसभा उप निर्वाचन 2020 के अंतर्गत प्रदेश के 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन के प्रथम दिन दो अभ्यर्थियों द्वारा 2 नाम निर्देशन-पत्र जमा किये गये थे। सोमवार को 26 अभ्यर्थियों ने 32 नामनिर्देशन-पत्र जमा किये।
मुरैना जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 7-दिमनी, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5-सुमावली, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4-जौरा, धार जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 202-बदनावर, राजगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 161-ब्यावरा, इंदौर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 211-सांवेर, रायसेन जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 142-सॉंची, देवास जिले के विधानसभा क्रमांक 172-हाटपिपल्या, मंदसौर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 226-सुवासरा, छतरपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 53-मलहरा और आगर-मालवा जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 166-आगर में एक-एक अभ्यर्थी ने एक-एक नामनिर्देशन-पत्र जमा किया।
मुरैना जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 8-अम्बाह, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 6-मुरैना, शिवपुरी जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 24-पोहरी और गुना जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 28- बमौरी में दो-दो अभ्यर्थियों के दो-दो नामनिर्देशन-पत्र जमा किये गये। अनूपपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 87-अनूपपुर में 3 अभ्यर्थियों के 4 नामनिर्देशन और खण्डवा जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 175-मांधाता में एक अभ्यर्थी के दो नामनिर्देशन-पत्र जमा किये गये।
ग्वालियर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15-ग्वालियर में 1 अभ्यर्थी के 4 नाम निर्देशन-पत्र एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 16-ग्वालियर पूर्व के 2 अभ्यर्थियों के 3-नाम निर्देशन पत्र जमा किये गये। नामनिर्देशन-पत्र 16 अक्टूबर तक जमा होंगे। नामनिर्देशन-पत्रों की जाँच (स्क्रूटनी) 17 अक्टूबर को की जायेगी। नाम वापसी की प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक होगी। मतदान 3 नवम्बर और मतगणना 10 नवम्बर, 2020 को होगी।
राजेश दाहिमा/लक्ष्मण सिंह
[ad_2]
Source link
- COVID case rates hit new high for England, study finds - April 7, 2022
- Govt’s focus on affordable healthcare ensured significant savings for poor, middle class: PM Modi - April 7, 2022
- SRL Diagnostics and Skye Air Mobility collaborate to transport pathology samples using drone logistics - April 6, 2022
- Healthineers sets up new production line of CT scanners in Bengaluru under PLI scheme - April 6, 2022
- Lupin inks licensing pact with Alvion to market drugs in Southeast Asia - April 6, 2022
- Yoga Mahotsav: Ayush Ministry to organise event to demonstrate common yoga on World Health Day - April 6, 2022
- LordsMed forays into the medtech space with launch of health ATMs ‘Lords Sehat’ - April 5, 2022
- ‘Friendly viruses’ can be the next big thing in the history of medical research and more - April 5, 2022
- No setback to Bharat Biotech even as WHO suspends Covaxin UN supply: Sources - April 4, 2022
- Govt panel recommends Serum’s Covovax dose for kids aged 12 and above - April 4, 2022