[ad_1]
आमदनी बढ़ाने के लिए किसान उद्यानिकी फसलों का रकबा बढ़ाएं: राज्य मंत्री श्री कुशवाह
खाद्य प्रसंस्करण की छोटी-छोटी इकाइयां स्थापित करने की योजना लागू करेंगे
भोपाल : शुक्रवार, जनवरी 1, 2021, 19:51 IST
उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार) एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा है कि किसान अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए रबी एवं खरीफ फसलों के अलावा उद्यानिकी फसलों का रकबा बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को संगोष्ठियों के माध्यम से उद्यानिकी फसलों के अधिक से अधिक उत्पादन एवं प्रबंधन और नई-नई तकनीकों की जानकारी दी जाये, जिससे किसान उद्यानिकी फसलों का उन्नत तकनीक से अधिक उत्पादन कर सकें। श्री कुशवाह ने कहा कि उद्यानिकी फसलों का प्रसंस्करण कर ज्यादा से ज्यादा मुनाफा प्राप्त कर सकें। इसके लिए छोटे फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाने में किसानों को मदद देने की योजना लागू करने पर विचार किया जा रहा है। राज्य मंत्री श्री कुशवाह होशंगाबाद जिले के मटकुली गार्डन में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संबोधित कर रहे थे।
राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आय को दोगुना करने एवं खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके अच्छे परिणाम भी दिखाई देने लगे हैं। राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने किसानों से शासन की किसान फ्रेंडली नीति का लाभ उठाने एवं खाद्य प्रसंस्करण की छोटी-छोटी इकाइयां स्थापित करने की दिशा में प्रयास करने की बात कही। राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने किसानों के साथ नर्सरी का भी अवलोकन किया।
महेश दुबे
[ad_2]
Source link
- Ayush Ministry signs MoU with Ministry of Rural Development to empower the rural youth - March 17, 2023
- Know what’s best for your ‘Kidney’ – Understand the ‘Y.’ - March 9, 2023
- KidneyHealthForAll on World Kidney Day - March 9, 2023
- COVID case rates hit new high for England, study finds - April 7, 2022
- Govt’s focus on affordable healthcare ensured significant savings for poor, middle class: PM Modi - April 7, 2022
- SRL Diagnostics and Skye Air Mobility collaborate to transport pathology samples using drone logistics - April 6, 2022
- Healthineers sets up new production line of CT scanners in Bengaluru under PLI scheme - April 6, 2022
- Lupin inks licensing pact with Alvion to market drugs in Southeast Asia - April 6, 2022
- Yoga Mahotsav: Ayush Ministry to organise event to demonstrate common yoga on World Health Day - April 6, 2022
- LordsMed forays into the medtech space with launch of health ATMs ‘Lords Sehat’ - April 5, 2022