किसानों को होगी सुविधा, नहीं रहेगी कोई दुविधा
किसानों को होगी सुविधा, नहीं रहेगी कोई दुविधा – मंत्री श्री पटेल
साईखेड़ा में उप मंडी का किया लोकार्पण
भोपाल : बुधवार, जनवरी 13, 2021, 21:13 IST
किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने जिले के नरसिंहपुर के साईखेड़ा में उप मण्डी के लोकार्पण अवसर पर प्रसन्नता करते हुए कहा कि जहां एक ओर चंद लोग किसानों को भ्रमित कर मण्डियां बन्द करने की संभावनाएं जता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हमारी सरकार नई मण्डियों की किसानों को सौगात दे रही है। उप मण्डी के लोकार्पण अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी, सांसद श्री रावउदय प्रताप सिंह, विधायक श्री जालम सिंह पटेल, श्री महेश चौधरी और अन्य किसान बंधु व जन प्रतिनिधिगण मौजूद थे।
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि किसानों को अब कोई दुविधा नहीं रहेगी। उनकी वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हो रही है। अब किसानों को अपनी उपज को नजदीक में ही साईखेड़ा की मण्डी में लाने की सुविधा मिल जाएगी। श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश और केन्द्र सरकार किसान हितैषी सरकारें हैं। केन्द्र सरकार द्वारा किसानों को सशक्त बनाने के लिये निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। इसी प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा भी निरंतर प्रयास किये जाकर किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। मंत्री श्री पटेल ने केन्द्र सरकार द्वारा किसानों केहित में बनाये गए नए कानूनों से होने वाले फायदों से किसानों को अवगत कराया।
अलूने
- स्वदेशी वैक्सीन का निर्माण गर्व का विषय : मुख्यमंत्री श्री चौहान - January 16, 2021
- Swallowing Problems (Dysphagia) Causes, Types, Symtpoms & Treatment - January 16, 2021
- Mexico sees record spike in coronavirus cases - January 16, 2021
- पशुपालन मंत्री श्री पटेल ने 9 गाँवों में 9 करोड़ की नल-जल योजनाओं का किया भूमि-पूजन - January 16, 2021
- Rusan Pharma Hiring MS MSc Science for Production API R and D - January 16, 2021
- GenNext India Hiring BPharm Mpharma Bsc Msc for Multiple Openings - January 16, 2021
- India’s jumbo-sized vaccine rollout in numbers - January 16, 2021
- मध्यप्रदेश केन्द्र सरकार की योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाला राज्य - January 16, 2021
- What Happened to the Flu This Year? - January 16, 2021
- Gene-mapping champion Iceland leads the way in COVID sequencing - January 16, 2021