कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के होम आइसोलेशन के संबंध में निर्देश जारी
भोपाल : बुधवार, अप्रैल 7, 2021, 21:01 IST
स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश में कोविड-19 के प्रकरणों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए घर पर आइसोलेशन की समुचित व्यवस्था वाले अधिक से अधिक पात्र कोविड पॉजिटिव व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखे जाने का निर्णय लिया गया है। जिला स्तर पर स्थापित जिला कोविड कमाण्ड और कंट्रोल सेंटर द्वारा होम आइसोलेशन व्यक्ति की दैनिक निगरानी रखी जायेगी। ऐसे पॉजिटिव व्यक्ति के पास आवश्यक चिकित्सीय संसाधन और औषधियाँ उपलब्ध रहेंगी।
आयुक्त स्वास्थ्य सह सचिव डॉ. संजय गोयल ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिये हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि कोविड-19 पॉजिटिव केस को होम आइसोलेशन की अनुमति देते समय एक ‘होम आइसोलेशन’ किट उपलब्ध कराई जाये। इसमें विभिन्न प्रकार की 12 सामग्री और औषधियाँ पॉजिटिव व्यक्ति को उपलब्ध कराई जायें। उपरोक्त किट की व्यवस्था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिले के कुल एक्टिव कोविड-19 केसों की संख्या के 60 प्रतिशत के मान से तैयार कराई जायेगी।
होम आइसोलेशन की अनुमति देते समय ‘फीवर क्लीनिक” के चिकित्सा अधिकारी द्वारा कोविड पॉजिटिव व्यक्ति को किट उपलब्ध कराई जायेगी। इसके अलावा पॉजिटिव व्यक्ति के पास स्वयं की निगरानी के लिये डिजिटल थर्मामीटर और पल्सोक्सीमीटर उपलब्ध कराया जायेगा।
स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन रोगी के लक्षण होने, इस दौरान क्या सावधानियाँ बरतनी हैं, उच्च जोखिम सम्पर्क कौन होगा, पॉजिटिव व्यक्ति के लिये आवश्यक व्यवस्थाएँ और रोगी के घरेलू सदस्यों को क्या-क्या सतर्कताएँ बरतनी होंगी, इन बिन्दुओं पर भी स्थिति स्पष्ट की गई है।
ऋषभ जैन
- CBD or THC? Cannabis Product Labels Often Mislead, Study Finds - April 15, 2021
- Good dental health may help prevent heart infection from mouth bacteria - April 15, 2021
- फलदार पौधों को प्रदेश में ही नहीं देश में सप्लाई करती है पचमढ़ी की नर्सरियाँ - April 15, 2021
- A Woman’s Exposure to DDT Could Affect Her Granddaughter’s Health Today - April 15, 2021
- Open the windows to curb COVID spread: experts - April 15, 2021
- मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में मौलश्री का पौधा रोपा - April 15, 2021
- Links Between Gum Disease and Alzheimer’s - April 15, 2021
- Homeless Americans finally getting a chance at COVID-19 shot - April 15, 2021
- EU to get 50 million Pfizer doses early as Denmark scraps AZ - April 15, 2021
- Ramadan 2021: पवित्र महीने के दौरान रोजे रखकर कैसे रहें फिट और स्वस्थ, जानिए ये आसान टिप्स - April 15, 2021