जल जीवन मिशन में वर्ष 2024 तक सभी परिवारों को नल के माध्यम से मिलेगा पेयजल
जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन
भोपाल : गुरूवार, अप्रैल 1, 2021, 20:40 IST
जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा है कि जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2024 तक सभी परिवारों को नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही हर परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया जायेगा। जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह आज उमरिया जिले के पाली जनपद के ग्राम कुनकुनी में 15.74 लाख रूपये लागत के सीसी रोड और पुलिया निर्माण के भूमि पूजन के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रही थी। यह दोनों कार्य अनूसूचित जनजाति विकास योजना में मंजूर किये गये है। जनजातीय कार्य मंत्री ने इस मौके पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को इसके निराकरण किये जाने के निर्देश दिये।
जनजातीय कार्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बावजूद भी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के विकास की गति को धीमा नहीं पड़ने दिया। उन्होंने कहा कि जहां कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये स्वास्थ सुविधाओं का लगातार विस्तार किया गया वहीं किसानों, गरीब परिवारों को योजना का लाभ और श्रमिकों और युवाओं को रोजगार के अवसर दिलायें गये। जनजातीय कार्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये वचनबद्ध है। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्व-सहायता समूह का गठन कर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सक्षम बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों स्व-सहायता समूह की महिलाओं को उचित मूल्य की दुकानों के संचालन का दायित्व सौपा जा रहा है। इस मौके पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।
मुकेश मोदी
- Bingeing, Stress Snacking: How the Pandemic Is Changing Eating Habits - April 16, 2021
- A method to assess COVID-19 transmission risks in indoor settings - April 16, 2021
- Later School Start Times Mean Better-Rested Kids: Study - April 16, 2021
- हरदा में 26 अप्रैल तक रहेगा कोरोना कर्फ्यू - April 16, 2021
- Ten reasons why the coronavirus is airborne - April 16, 2021
- Your Zip Code Could Help or Harm Your Brain - April 16, 2021
- 10वीं और 12वीं के प्रवेश-पत्रों में 10 मई तक करा सकेंगे संशोधन - April 16, 2021
- Temporal link between medical cannabis for epilepsy and early puberty - April 16, 2021
- COVID Plus ‘Bleeding’ Stroke Doubles a Patient’s Death Risk - April 16, 2021
- खाद्य मंत्री श्री सिंह ने अनूपपुर में की कोरोना व्यवस्थाओं की समीक्षा - April 16, 2021