एक अध्ययन में कहा गया है कि जिम में घंटों पसीना बहाना हर किसी के लिए जरूरी नहीं होता है। खुद को फिट और तंदुरुस्त रखने के लिए हर हफ्ते बस कुछ मिनटों के व्यायाम से ही आप अपनी उम्र में कम से कम 10 साल का इजाफा कर सकते हैं। अधिक उम्र वाले वयस्क जो नियिमत एक्सरसाइज करते हैं, उनके 10 साल अधिक जीने की संभावना बढ़ जाती है।
बीमारियों की आशंका हुई कम
वेस्टमीड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च में विशेषज्ञों ने 50 साल से अधिक उम्र के 1500 वयस्कों से बात कर उनके आंकड़ों का अध्ययन किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने देखा कि, जिन वयस्कों ने हर हफ्ते 5000 मेटाबॉलिक मिनट सामान्य एक्सरसाइज की, उनके बीमार पड़ने की आशंका काफी कम रही। फिटनेस के दीवाने जो हर हफ्ते 5 हजार मेट मिनट से अधिक या 600 मिनट का भारी व्यायाम करते हैं उन्हें स्ट्रोक, हृदय संबंधी बीमारियां, एंजाइना, कैंसर और डायबिटीज, होने की आशंका अन्य के मुकाबले दोगुना तक कम होती है।
10 साल तक बढ़ जाती है जीवन की संभावना
यूनीवर्सिटी ऑफ सिडनी में असोसिएट प्रोफेसर और प्रमुख शोधकर्ता बामिनी गोपीनाथ ने कहा कि भारी शारीरिक व्यायम करने वालों के जीने की संभावना 10 साल तक बढ़ जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि हर व्यक्ति को हर हफ्ते कम से कम 600 मेट मिनट शारीरिक व्यायाम जरूर करना चाहिए। इसमें 150 मिनट तेज चाल से टहलना या 75 मिनट दौड़ना या ऐसा कोई भी व्यायाम जो 50 साल से अधिक उम्र के लोगों करने में शुरुआत में दिक्कत हो।
योगा और स्विमिंग करने के भी हैं समान फायदे
5000 हजार मेट मिनट व्यायम का आंकड़ा छूने के लिए युवावस्था से ही मेहनत की जाएगी तो ही सफलता मिल सकती है। डॉ. गोपीनाथ का कहना है कि जो लोग हर हफ्ते दौड़ना या टहलना जैसे व्यायाम नहीं कर सकते हैं, वह योगा या स्विमिंग कर अपनी फिटनेस को समान रूप से बरकरार रख सकते हैं। यहां तक कि बॉलरूम डांस में भी प्रति घंटे 1142 कैलोरी तक बर्न हो सकती है। पावर योगा करने से 1522 कैलोरी और वॉटर ऐरोबिक्स से 2096 कैलोरी तक बर्न किया जा सकता है।
source: livehindustan
- COVID case rates hit new high for England, study finds - April 7, 2022
- Govt’s focus on affordable healthcare ensured significant savings for poor, middle class: PM Modi - April 7, 2022
- SRL Diagnostics and Skye Air Mobility collaborate to transport pathology samples using drone logistics - April 6, 2022
- Healthineers sets up new production line of CT scanners in Bengaluru under PLI scheme - April 6, 2022
- Lupin inks licensing pact with Alvion to market drugs in Southeast Asia - April 6, 2022
- Yoga Mahotsav: Ayush Ministry to organise event to demonstrate common yoga on World Health Day - April 6, 2022
- LordsMed forays into the medtech space with launch of health ATMs ‘Lords Sehat’ - April 5, 2022
- ‘Friendly viruses’ can be the next big thing in the history of medical research and more - April 5, 2022
- No setback to Bharat Biotech even as WHO suspends Covaxin UN supply: Sources - April 4, 2022
- Govt panel recommends Serum’s Covovax dose for kids aged 12 and above - April 4, 2022