तेंदुए का शिकार करने के आरोप में 4 आरोपी गिरफ्तार
भोपाल : शनिवार, अप्रैल 3, 2021, 17:49 IST
वन मण्डल, इंदौर की बीट नयापुरा में वन कक्ष-222 में घायल तेंदुए का शिकार किये जाने के आरोप में टाइगर स्ट्राइक फोर्स, इंदौर द्वारा विवेचना के दौरान वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर वन विभाग को 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) श्री आलोक कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष 9-10 जुलाई, 2020 के दरम्यान में घायल तेंदुए की सी.टी. स्केन रिपोर्ट के मुताबिक तेंदुए के सिर में गनशॉट के लोहे के 46 छर्रे पाये जाने से तेंदुए का शिकार किये जाने की पुष्टि होने पर अपराध प्रकरण 13 दिसम्बर, 2020 को दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि चारों आरोपी इंदौर जिले के निवासी हैं। इनमें रामचरण, रमेश (निवासी घूड़िया), विष्णु (निवासी मोरोदहाट), रमेश (पिवड़ाय) और राजेन्द्र (निवासी लसूड़िया) के नाम शामिल हैं। प्रकरण में गिरोह के अन्य सदस्य फरार हैं, उनकी खोज की जा रही है।
आरोपियों से यह मिला
आरोपियों से शिकार में प्रयुक्त 2 बंदूक, 3 तलवार, 5 जिन्दा और 2 खाली कारतूस, 6 जंगली सुअर के जबड़े, एक दुर्लभ प्रजाति का कछुआ, 2 नग जंगली जानवर के खून से सने कपड़े, एक फालिया, 2 नग धारदार बड़े चाकू, बंदूक के लोहे के छर्रे आदि बरामद किये गये। आरोपियों ने अपने बयान में स्वीकार किया है कि वे पिछले कई साल से वन्य-प्राणियों का शिकार करते आ रहे हैं। प्रकरण में आगे विवेचना की जा रही है।
ऋषभ जैन
- Mathematical method builds synthetic hearts to identify how heart shape could be linked to disease - April 15, 2021
- Scientists Create Embryos With Cells From Monkeys, Humans - April 15, 2021
- ग्रामीण आबादी की जलापूर्ति के लिए सागर में जारी है 584 करोड़ रूपये के कार्य - April 15, 2021
- Long-term survival rates for immunotherapies could be misinterpreted - April 15, 2021
- Most Young Americans Eager to Get COVID Vaccine: Poll - April 15, 2021
- Meatpacking plants increased COVID-19 cases in US counties - April 15, 2021
- Lower Rates of COVID in States That Mandated Masks: Study - April 15, 2021
- कोरोना के इलाज के लिए बिस्तर, ऑक्सीजन, इंजेक्शन आदि की पर्याप्त व्यवस्था - April 15, 2021
- Iran to purchase 60 million COVID-19 vaccines from Russia - April 15, 2021
- Health Highlights: April 15, 2021 - April 15, 2021