[ad_1]
नगरीय निकायों की मतदाता-सूची के पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी
12 दिसम्बर को होगा मतदाता-सूची का अंतिम प्रकाशन
भोपाल : गुरूवार, नवम्बर 5, 2020, 18:20 IST
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिक निगम, मुरैना और जिला देवास, भिण्ड, शिवपुरी, गुना, छतरपुर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, धार एवं इंदौर के नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता-सूची पुनरीक्षण-2020 की स्थगित प्रक्रिया पुन: प्रारंभ की जा रही है। आयोग द्वारा इन नगरीय निकायों के फोटोयुक्त मतदाता-सूची पुनरीक्षण-2020 के लिये संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मतदाता-सूची का अंतिम प्रकाशन 12 दिसम्बर, 2020 को होगा।
सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग श्री दुर्ग विजय सिंह ने जानकारी दी है कि नगरपालिक निगम, मुरैना की मतदाता-सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिये दावा आपत्ति केन्द्र पर दावे-आपत्ति 21 से 28 नवम्बर तक लिये जायेंगे। दावे-आपत्तियों का निराकरण 5 दिसम्बर, 2020 तक किया जायेगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता-सूची का नगरपालिका, वार्ड तथा अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 12 दिसम्बर, 2020 को होगा।
श्री सिंह ने बताया है कि नगरीय निकाय देवास, भिण्ड, शिवपुरी, गुना, छतरपुर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, धार एवं इंदौर के नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता-सूची पुनरीक्षण-2020 के लिये फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता-सूची का नगरपालिका, वार्ड एवं अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 21 नवम्बर, 2020 को किया जायेगा। दावे-आपत्ति केन्द्रों पर दावे-आपत्ति 21 से 28 नवम्बर तक लिये जायेंगे। दावे-आपत्तियों का निराकरण 5 दिसम्बर तक किया जायेगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता-सूची का नगरपालिका, वार्ड तथा अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 12 दिसम्बर, 2020 को किया जायेगा। भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के संक्रमण पर नियंत्रण के लिये जारी गाइडलाइन्स का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये गये हैं।
देवास जिले के नगरीय निकाय पीपलरांवा, टोंकखुर्द, बागली, सोनकच्छ, भौंरासा, हाटापिपल्या, करनावद, भिण्ड जिले के मिहोना, लहार, दबोह, आलमपुर, शिवपुरी जिले की पिछोर, गुना जिले के गुना, आरोन, छतरपुर जिले की छतरपुर, महाराजपुर, राजगढ़ जिले के ब्यावरा, सुठालिया, आगर-मालवा जिले के आगर-मालवा, बड़ोद, कानड़, सुसनेर, सोयतकलां, बड़ागाँव, उज्जैन जिले के नागदा, धार जिले के बदनावर और इंदौर जिले के राऊ, हातोद, बेटमा, देपालपुर, गौतमपुरा, महूगाँव, मानपुर और सांवेर की मतदाता-सूची का पुनरीक्षण किया जायेगा।
राजेश पाण्डेय
[ad_2]
Source link
- COVID case rates hit new high for England, study finds - April 7, 2022
- Govt’s focus on affordable healthcare ensured significant savings for poor, middle class: PM Modi - April 7, 2022
- SRL Diagnostics and Skye Air Mobility collaborate to transport pathology samples using drone logistics - April 6, 2022
- Healthineers sets up new production line of CT scanners in Bengaluru under PLI scheme - April 6, 2022
- Lupin inks licensing pact with Alvion to market drugs in Southeast Asia - April 6, 2022
- Yoga Mahotsav: Ayush Ministry to organise event to demonstrate common yoga on World Health Day - April 6, 2022
- LordsMed forays into the medtech space with launch of health ATMs ‘Lords Sehat’ - April 5, 2022
- ‘Friendly viruses’ can be the next big thing in the history of medical research and more - April 5, 2022
- No setback to Bharat Biotech even as WHO suspends Covaxin UN supply: Sources - April 4, 2022
- Govt panel recommends Serum’s Covovax dose for kids aged 12 and above - April 4, 2022