[ad_1]
पत्थरबाजी सामान्य अपराध नहीं
सजा के लिए बनाएंगे कड़ा कानून : मुख्यमंत्री श्री चौहान
उपद्रवी को देनी होगी पीड़ित को आर्थिक भरपाई
भोपाल : रविवार, जनवरी 3, 2021, 19:12 IST
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पत्थरबाजी करने वाले उपद्रवियों को कड़ी सजा मिलेगी। इसके लिए कानून बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पत्थरबाजी करने वाले समाज के दुश्मन हैं। पत्थरबाजी साधारण अपराध नहीं है। इससे किसी की जान भी जा सकती है। पत्थरबाजी, भय और आतंक का माहौल बनाती है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कानून का राज ही मध्यप्रदेश में रहेगा। पत्थरबाजी करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। इसके लिए कड़ी सजा देने का कानून भी हम ला रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा की पत्थरबाजी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, आगजनी को अंजाम देना या किसी का व्यक्तिगत नुकसान या तोड़फोड़ करना अक्षम्य अपराध की श्रेणी में है। कोई भी बात शांतिपूर्ण ढंग से कहने की लोकतंत्र में इजाजत है। लेकिन पत्थरबाजी जैसी घटनाएं सहन नहीं की जाएंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को कड़ी सजा देंगे। सजा के साथ ही ऐसे उपद्रवी लोगों को पीड़ित व्यक्ति को क्षतिपूर्ति भी देनी होगी। उपद्रवी से आर्थिक भरपाई भी करवाई जाएगी। उसकी संपत्ति राजसात की जाएगी।
अशोक मनवानी
[ad_2]
Source link
- COVID case rates hit new high for England, study finds - April 7, 2022
- Govt’s focus on affordable healthcare ensured significant savings for poor, middle class: PM Modi - April 7, 2022
- SRL Diagnostics and Skye Air Mobility collaborate to transport pathology samples using drone logistics - April 6, 2022
- Healthineers sets up new production line of CT scanners in Bengaluru under PLI scheme - April 6, 2022
- Lupin inks licensing pact with Alvion to market drugs in Southeast Asia - April 6, 2022
- Yoga Mahotsav: Ayush Ministry to organise event to demonstrate common yoga on World Health Day - April 6, 2022
- LordsMed forays into the medtech space with launch of health ATMs ‘Lords Sehat’ - April 5, 2022
- ‘Friendly viruses’ can be the next big thing in the history of medical research and more - April 5, 2022
- No setback to Bharat Biotech even as WHO suspends Covaxin UN supply: Sources - April 4, 2022
- Govt panel recommends Serum’s Covovax dose for kids aged 12 and above - April 4, 2022