ट्रिमर, शेविंग और लेजर आदि टिप्स को अपनाकर पुरुष आसानी से अपनी पीठ और छाती के बालों को हटाकर चिकना, बाल मुक्त शरीर पा सकते हैं।
-
1
छाती और पीठ के बाल हटाने के उपाय
महिलाओं की तरह पुरुष भी अब अपने शरीर पर बालों को नहीं चाहते है। लेकिन ऐसा होता नहीं है। इसलिए पुरुष स्वयं को कूल दिखाने के चक्कर में अपनी चेस्ट और पीठ के बालों को शेव करवाते हैं। वैसे भी छाती और पीठ पर अत्यधिक बाल, समय के एक बिंदु के बाद काफी गंदे लगने लगते है। यहां घने बालों के विकास का प्रबंधन करने के लिए कुछ सुझाव दिए गए हैं। image courtesy : getty images
-
2
महिलाओं को भी नापसंद
यह बात स्लोवाकिया की त्रनाव यूनिवर्सिटी में हुए एक अध्ययन से साबित हो गई है कि महिलाओं को भी सीने पर बालों वाले पुरुष पसंद नहीं। शोध में अध्ययनकर्ताओं ने महिलाओं से पूछा कि उन्हें बालयुक्त सीने वाले पुरुष आकर्षक लगते हैं या ऐसे पुरुष जिनके सीने पर बाल नहीं होते हैं। अध्ययन की टीम ने पाया कि केवल 20 प्रतिशत महिलाएं ही रोमयुक्त सीने वाले पुरुषों को पसंद करती हैं, जबकि 80 प्रतिशत महिलाएं रोमरहित सीने वाले पुरुषों को ज्यादा पसंद करती हैं। image courtesy : getty images
-
3
ट्रिमर
शरीर के बालों को हटाने की शुरुआत में एकदम सही और सबसे अच्छा साधन है। आपको छंटनी करने वाले बालों की लंबाई को नियंत्रित रखता है। ये अलग अलग लंबाई के लिए विभिन्न समायोजन के साथ आते हैं। यह उन लोगों के लिए भी एक अच्छा तरीका है, जिनकी त्वचा संवेदंशील है। image courtesy : getty images
-
4
वैक्सिंग
पीठ के बालों को साफ करने के लिए यह सबसे आसान तरीका है। वैक्स से बाल पूरी तरह से साफ हो जाते हैं और उनको दोबारा उगने में भी कई समय लगता है। वैक्सिंग करवाने से बाल जड़ से निकल जाते हैं। यहां तक कि वैक्सिंग लगातार करवाने से पीठ के बाल धीरे-धीरे गायब होने लगते हैं। image courtesy : getty images
-
5
हेयर रिमूविंग क्रीम
हेयर रिमूविंग क्रीम शरीर के अतिरिक्त बालों को हटाने का एक दर्दरहित तरीका है। 10-15 मिनट इस क्रीम को बालों वाले हिस्से में लगाने से यह बालों को प्रोटीन संरचना में घुला देता है। और इस तरह से बाल जड़ से निकल जाते हैं। image courtesy : getty images
-
6
शेविंग
शेविंग सबसे आम तरीका है, लेकिन इसके लिए आपको खास देखभाल करनी होती है। एक छोटी सी लापरवाही से आपकी त्वचा पर कट सकती है। साथ ही इससे जलन पैदा हो सकती है। इसके अलावा, दोबारा उगने वाले बाल कांटे की तरह कठोर निकलते हैं। साथ ही त्वचा काली पड़ सकती है और शेविंग करने के मात्र 2 दिन में ही बाल उग जाते हैं। image courtesy : getty images
-
7
लेजर
लेजर विधि से बालों को बढ़ने में मदद करने वाली कोशिकाओं को खत्म किया जाता है। इस विधि में लेजर की किरणों को बालों की जड़ पर केंद्रित किया जाता है जिससे बाल नष्ट हो जाते हैं। यह स्थायी परिणाम देता है। लेकिन यह काफी महंगा और समय लेने वाला होता है, साथ ही इसमें पूरी तरह से शरीर के बालों को खत्म करने में एक साल से अधिक समय लग सकता है। image courtesy : menslaser.ca
-
8
इलेक्ट्रोलिसिस
इलेक्ट्रोलिसिस में लेजर से बालों को बढ़ने में मदद करने वाली कोशिकाओं को खत्म किया जाता है, यह प्रणाली बाल के कूपों को बिजली के छोटे झटके भी दे सकती है। यह स्थायी परिणाम देता है, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं होती है। यह काफी अधिक महंगा है और समय लेने वाला होता है, क्योंकि इसमें पूरी तरह से शरीर के बालों को खत्म करने में एक साल तक का समय लग सकता है। image courtesy : renatusclinic.co.uk
- COVID case rates hit new high for England, study finds - April 7, 2022
- Govt’s focus on affordable healthcare ensured significant savings for poor, middle class: PM Modi - April 7, 2022
- SRL Diagnostics and Skye Air Mobility collaborate to transport pathology samples using drone logistics - April 6, 2022
- Healthineers sets up new production line of CT scanners in Bengaluru under PLI scheme - April 6, 2022
- Lupin inks licensing pact with Alvion to market drugs in Southeast Asia - April 6, 2022
- Yoga Mahotsav: Ayush Ministry to organise event to demonstrate common yoga on World Health Day - April 6, 2022
- LordsMed forays into the medtech space with launch of health ATMs ‘Lords Sehat’ - April 5, 2022
- ‘Friendly viruses’ can be the next big thing in the history of medical research and more - April 5, 2022
- No setback to Bharat Biotech even as WHO suspends Covaxin UN supply: Sources - April 4, 2022
- Govt panel recommends Serum’s Covovax dose for kids aged 12 and above - April 4, 2022
Related