प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हमारे खिलाड़ी : खेल मंत्री
घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ी फराज खान और राजू सिंह ने की खेल मंत्री से भेंट
भोपाल : गुरूवार, अप्रैल 1, 2021, 21:50 IST
राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाडी फराज खान और राजू सिंह भदौरिया ने आज टी.टी. नगर स्टेडियम मे खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया से सौजन्य भेंट की और उन्हें राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता मे अर्जित उपलब्धि से अवगत कराया। खेल मंत्री ने मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में किए गए शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए फराज खान और राजू सिंह भदौरिया को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में हमारे खिलाड़ी लगातार पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने अकादमी के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर घुड़सवारी अकादमी के प्रशिक्षक कैप्टन भागीरथ को भी बधाई दी। खेल मंत्री ने कहा की प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहें हैं और लगातार पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर संचालक खेल और युवा कल्याण श्री पवन जैन, संयुक्त संचालक श्री बी.एस. यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
फराज और राजू ने प्रदेश को दिलाए दो स्वर्ण और एक रजत पदक
पिछले दिनों बैंगलुरू के अग्रम राइडिंग क्लब में सम्पन्न राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ी फराज खान और राजू सिंह भदौरिया ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक मध्यप्रदेश को दिलाए। प्रतियोगिता में फराज खान ने हर्लीकेन अश्व पर प्रतिभा प्रदर्शन करते हुए कॉनकार्ड क्रॉ कन्ट्री नेशनल (सीसीएन) वन स्टार सीनियर व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता के प्री नोवाइस टीम इवेन्ट में फराज खान ने अजान अश्व और राजू सिंह ने प्रताप अश्व पर प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया। प्रतियोगिता में राजूसिंह ने प्री-नोवाइस क्रॉस कन्ट्री व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रताप अश्व पर प्रदर्शन कर रजत पदक अर्जित किया। अकादमी के खिलाड़ी फराज खान, राजू सिंह भदौरिया ने घुड़सवारी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक कैप्टन भागीरथ के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में भागीदारी की।
घुड़सवारों की उपलब्धियाँ
घुड़सवारी अकादमी में वर्ष 2007 में प्रवेश लेकर खेल की बारीकियाँ सीख रहे फराज खान ने अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में 4 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य सहित 11 पदक देश को दिलाए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में 27 पदक प्रदेश को दिलाए हैं। इनमें 11स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल हैं।
इसी तरह वर्ष 2016 से मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी में प्रशिक्षणरत राजू सिंह भदौरिया ने अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक देश को दिलाया है। राजू सिंह ने राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में 25 पदक प्रदेश को दिलाए हैं, जिनमें 11 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं।
महेन्द्र व्यास
- A method to assess COVID-19 transmission risks in indoor settings - April 16, 2021
- Later School Start Times Mean Better-Rested Kids: Study - April 16, 2021
- हरदा में 26 अप्रैल तक रहेगा कोरोना कर्फ्यू - April 16, 2021
- Ten reasons why the coronavirus is airborne - April 16, 2021
- Your Zip Code Could Help or Harm Your Brain - April 16, 2021
- 10वीं और 12वीं के प्रवेश-पत्रों में 10 मई तक करा सकेंगे संशोधन - April 16, 2021
- Temporal link between medical cannabis for epilepsy and early puberty - April 16, 2021
- COVID Plus ‘Bleeding’ Stroke Doubles a Patient’s Death Risk - April 16, 2021
- खाद्य मंत्री श्री सिंह ने अनूपपुर में की कोरोना व्यवस्थाओं की समीक्षा - April 16, 2021
- Heavy energy drink consumption linked to heart failure in a young man - April 16, 2021