मंत्री श्री सिलावट कोरोना बचाव के लिए शिक्षाविदों-प्रबुद्धजनों के साथ लेंगे बैठक
भोपाल : मंगलवार, अप्रैल 6, 2021, 21:07 IST
जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 7 अप्रैल को प्रातः 11 बजे रेसीडेंसी कोठी इंदौर में शिक्षकों, प्राचार्य और अन्य शिक्षाविदों के साथ कोरोना महामारी की रोकथाम और जनजागृति के लिये विचार विमर्श करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के स्वास्थ आग्रह से प्रेरित होकर मंत्री श्री सिलावट आम जनता में कोरोना से बचाव के लिए व्यापक अभियान चलाने के लिए प्रबुद्धजनों से चर्चा करेंगे। उन्होंने सभी शिक्षविदों के साथ आवश्यक सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से शासकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, प्राचार्यो एवं अन्य शिक्षाविदों तथा सामाजिक व्यक्तिओं के साथ बैठक रखी है।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा है कि कोरोना के विरूद्ध लड़ाई में समाज के हर क्षेत्र के व्यक्तियों का सहयोग अतिआवश्यक है। कोरोना को खत्म करने के लिए सभी को अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को आम जनता का आंदोलन बनाने के लिए लगातार कार्य किया जायेगा।
अरूण राठौर
- Meatpacking plants increased COVID-19 cases in US counties - April 15, 2021
- Lower Rates of COVID in States That Mandated Masks: Study - April 15, 2021
- कोरोना के इलाज के लिए बिस्तर, ऑक्सीजन, इंजेक्शन आदि की पर्याप्त व्यवस्था - April 15, 2021
- Iran to purchase 60 million COVID-19 vaccines from Russia - April 15, 2021
- Health Highlights: April 15, 2021 - April 15, 2021
- सुखी और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाओं के साथ दी विदाई - April 15, 2021
- रोज रात को सोने से पहले गर्म पानी में दो लौंग मिलाकर खाए, होंगे ये फायदा - April 15, 2021
- Teen Tanning Bed Ban Would Prevent Thousands of U.S. Melanoma Cases - April 15, 2021
- Give the Gift of Calm this Mother's Day with Betoken CBD - April 15, 2021
- CDC Panel Says It Needs More Time to Study J&J Vaccine Clotting Cases - April 15, 2021