मंत्री श्री सिलावट ने किया कुण्डलिया डैम का निरीक्षण
मंत्री श्री सिलावट ने किया कुण्डलिया डैम का निरीक्षण
भोपाल : रविवार, जनवरी 10, 2021, 21:20 IST
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने राजगढ़ सांसद श्री रोडमल नागर के साथ राजगढ़ स्थित मोहनपुरा एवं कुण्डलिया डैम का निरीक्षण किया। मंत्री श्री सिलावट ने डैम के निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं में सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। तत्पश्चात उन्होंने विभागीय अधिकारियों से डैम की सिंचाई व्यवस्था के बारे में जानकारी भी ली। उन्होंने जलप्रदाय योजना अन्तर्गत बाँध से पाइप लाइन के माध्यम से राजगढ़ जिले के ग्रामों में नल का पानी पहुंचाने हेतु किये जा रहे कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश की पहली बड़ी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना राजगढ़ व आगर मालवा जिले की सीमा पर 3 हजार 448 करोड़ की लागत से कालीसिंध नदी पर कुंडालिया वृहद सिंचाई परियोजना के अंतर्गत डैम का निर्माण किया गया है। कुण्डलिया सिंचाई परियोजना के माध्यम से राजगढ़ और आगर जिले में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
अरूण राठौर
- जन्म के पहले से मृत्यु के बाद तक गरीबों का संबल है संबल योजना - January 19, 2021
- Turmeric Milk Is Bad For Health Know Why - January 19, 2021
- Low-frequency electrical stimulation to orbitofrontal cortex used to treat obsessive-compulsive behaviors - January 19, 2021
- Saksham – “Oil and Gas Conservation Awareness Drive” – Madhya Pradesh event inaugurated - January 19, 2021
- मुख्यमंत्री श्री चौहान युवाओं और नियोक्ताओं से करेंगे संवाद - January 19, 2021
- Health Tips: सर्दियों में आंखों की ड्राईनेस को न करें इग्नोर, चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत - January 19, 2021
- Potential new biomarker for depression and bipolar disorder - January 19, 2021
- Now Find Right Dermatologist and Skin Clinic in Mumbai on SkinGenious - January 19, 2021
- Hygro Chemicals Walk In 22nd and 23rd Jan 2021 for Freshers and Experienced - January 19, 2021
- India Daily Covid Cases Drop To 10,064; Deaths Lowest In Nearly 8 Months - January 19, 2021