मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने मार्च माह में संग्रहित किया रिकार्ड 787 करोड़ रूपये का राजस्व
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दी बधाई
भोपाल : गुरूवार, अप्रैल 1, 2021, 17:57 IST
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल ने माह मार्च 2021 में रिकार्ड 787 करोड़ रूपये से अधिक का मासिक राजस्व संग्रहित किया है। एक माह के दौरान कंपनी के इतिहास में अब तक का यह सर्वाधिक संग्रहण है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इसके लिए कंपनी के प्रबंध संचालक श्री विशेष गढ़पाले एवं कंपनी के कार्मिकों को बधाई दी है।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री विशेष गढ़पाले ने बताया कि मार्च 2021 के राजस्व संग्रहण के लिए पिछले तीन माह से वसूली के लिए आधार बनाने, माहौल तैयार करने एवं बेहतर रणनीति की बदौलत यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि कंपनी के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मार्च माह में अथक परिश्रम कर टीम भावना से कंपनी को रिकार्ड राजस्व संग्रहण में अभूतपूर्व सफलता दिलाई है। प्रबंध संचालक ने मैदानी अमले खासतौर पर मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, लाइन स्टाफ एवं आउटसोर्स कार्मिकों को इस उपलब्धि का श्रेय दिया है।
राजेश पाण्डेय
- Heavy energy drink consumption linked to heart failure in a young man - April 16, 2021
- AHA News: Waist Size May Better Predict AFib Risk in Men - April 16, 2021
- अब तक 69 लाख 69 हजार नागरिकों का हुआ वैक्सीनेशन - April 16, 2021
- Study reveals how some antibodies can broadly neutralize ebolaviruses - April 16, 2021
- ‘Magic Mushroom’ Hallucinogen as Good as Antidepressants: Study - April 16, 2021
- ऑक्सीजन टैंकर्स के लिये भी बनेगा ग्रीन कॉरीडोर, पायलेटिंग भी होगी - April 16, 2021
- Study estimates duration of employment loss experienced by adults with kidney failure - April 16, 2021
- JustLuxe Launches Yacht Showroom in Partnership with YATCO - April 16, 2021
- Rashes Can Occur After COVID Vaccine, But Dermatologists Say ‘Don’t Worry’ - April 16, 2021
- आर्सेनिक एल्ब-30 का वितरण करायेगा आयुष विभाग - April 16, 2021