[ad_1]
मिन्टो हॉल, बोट क्लब, विन्ड एण्ड वेव्ज़ सहित निगम की 21 इकाईयों को मिला आई.एस.ओ. सर्टिफिकेट
भोपाल : सोमवार, नवम्बर 23, 2020, 20:05 IST
पर्यटन के क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष विभिन्न स्तरों पर राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने के साथ ही म.प्र. पर्यटन अब गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (Quality Management System), पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली (Environmental management system) और खाद्य सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली (Food Safety management system) के मानकों के स्तर पर देश के अन्य राज्यों के पर्यटन निगम की अपेक्षा बहुत आगे है, यह जानकारी म.प्र. राज्य पर्यटन विकास के प्रबंध संचालक श्री एस. विश्वनाथन ने देते हुए बताया कि राजधानी भोपाल के अंतर्राष्ट्रीय कंन्वेंशन सेन्टर, मिन्टों हॉल भोपाल, भोपाल बोट क्लब, विंड एण्ड वेव्ज़, सहित निगम की कुल 21 इकाईयों को आई.एस.ओ. (ISO) मानक प्राप्त हुआ है इस उपलब्धिसे म.प्र. पर्यटन विकास निगम देश में इतने अधिक आई.एस.ओ. (ISO) मान्यता प्राप्त होटल्स, मोटल्स, रिसॉर्ट्स आदि इकाईयों का संचालन करने वाला देश का एक मात्र राज्य बन गया है, वर्तमान में म.प्र. पर्यटन विकास निगम की इकाईयां प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद है क्योंकि, म.प्र. देशी एवं विदेशी पर्यटकों के लिए पर्यटन कि दृष्टि से हर प्रकार से एक सुरक्षित राज्य है, साथ ही निगम की समस्त इकाईयों में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए शासन द्वारा जारी गाईडलाइन एवं एस.ओ.पी. (Standard Operating Procedure) का अनिवार्य रूप से पालन किया जा रहा है।
श्री विश्वनाथन ने आगे बताया कि गत माह, मेसर्स कॉर्पोरेट सर्टिफिकेशन्स एवं सर्विसेस की टीम द्वारा निगम की इकाईयों का परिक्षण व निरीक्षण किया जाकर निगम की 21 इकाईयों को तीन श्रेणियों के अंर्तगत:-
1. ISO 9001:2015 Quality Management System.
2. ISO 14001:2015 Environmental Management System.
3. ISO 22000:2018 Food Management System
निगम की निम्नलिखित इकाईयों को
1. कल्चुरी रेसीडेंसी, जबलपुर 2. शिप्रा रेसीडेंसी, उज्जैन 3. बेतवा रिट्रीट, ओरछा
4. जंगल केंम्प मडला, पन्ना 5. परसिली रिसोर्ट, परसिली 6. बोट क्लब, भोपाल
7. व्हाइट टाइगर फॉरेस्ट लॉज, बांधवगढ 8. किपलिंग कोर्ट, पेंच 9. सरही रिसोर्ट, सरही
10. बघिरा जंगल रिसोर्ट, मोचा 11. कान्हा सफारी लॉज, मुक्की 12. चंपक बंगलों, पचमढ़ी
13. ग्लेन व्यू, पचमढ़ी 14. बाइसन रिसोर्ट, मढ़ई 15. होटल उज्जैयनी, उज्जैन
16. मैकल रिसोर्ट, बरगी 17 विन्ड एण्ड वेव्ज़, भोपाल 18. हाई-वे ट्रीट, डोडी
19. मिंटो हॉल, भोपाल 20. होटल लेक व्यू, भोपाल 21. पलाश रेसीडेंसी, भोपाल को
आदि इकाईयां आई.एस.ओ. प्रमाणीकरण संस्था द्वारा तीन वर्षों के लिए आई.एस.ओ. प्रमाण पत्र जारी किया गया है। निगम की यह सभी इकाईयां आई.एस.ओ. प्रमाणीकरण के समस्त मानको पर खरी उतरी हैं, श्री विश्वनाथन ने कहा कि आई.एस.ओ. सर्टिफिकेशन के पश्चात भी समय समय पर उनके द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण किया जाता है इससे निगम की इकाईयों/कार्यालयों में गुणवत्ता, खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता का स्तर उच्च बना रहता है। उन्होंने कहा कि म.प्र. पर्यटन विकास निगम के लिए यह विशेष उपलब्धि होने के साथ निश्चित रूप से प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
राजेश पाण्डेय
[ad_2]
Source link
- COVID case rates hit new high for England, study finds - April 7, 2022
- Govt’s focus on affordable healthcare ensured significant savings for poor, middle class: PM Modi - April 7, 2022
- SRL Diagnostics and Skye Air Mobility collaborate to transport pathology samples using drone logistics - April 6, 2022
- Healthineers sets up new production line of CT scanners in Bengaluru under PLI scheme - April 6, 2022
- Lupin inks licensing pact with Alvion to market drugs in Southeast Asia - April 6, 2022
- Yoga Mahotsav: Ayush Ministry to organise event to demonstrate common yoga on World Health Day - April 6, 2022
- LordsMed forays into the medtech space with launch of health ATMs ‘Lords Sehat’ - April 5, 2022
- ‘Friendly viruses’ can be the next big thing in the history of medical research and more - April 5, 2022
- No setback to Bharat Biotech even as WHO suspends Covaxin UN supply: Sources - April 4, 2022
- Govt panel recommends Serum’s Covovax dose for kids aged 12 and above - April 4, 2022