मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी रंग पंचमी की बधाई
भोपाल : गुरूवार, अप्रैल 1, 2021, 20:46 IST
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को रंग पंचमी पर्व की बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में होली के बाद रंग पंचमी पर्व मनाने की परंपरा है। जिस तरह नागरिकों ने कोरोना से बचाव की सावधानियों के साथ होली पर्व मनाया, उसी तरह रंग पंचमी और अन्य त्यौहार भी मनाये जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने परिवार स्तर पर ही रंग पंचमी मनाने की अपील की है। यह त्यौहार समूह में अथवा भीड़ एकत्र कर मनाने से संक्रमण फैल सकता है। सामूहिक तौर पर त्यौहार न मनाए जाएँ, यह सभी के हित में है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आने वाले अन्य त्यौहारों में भी कुछ समय ऐसी सावधानियाँ रखी जाना आवश्यक है।
अशोक मनवानी
- AHA News: Waist Size May Better Predict AFib Risk in Men - April 16, 2021
- अब तक 69 लाख 69 हजार नागरिकों का हुआ वैक्सीनेशन - April 16, 2021
- Study reveals how some antibodies can broadly neutralize ebolaviruses - April 16, 2021
- ‘Magic Mushroom’ Hallucinogen as Good as Antidepressants: Study - April 16, 2021
- ऑक्सीजन टैंकर्स के लिये भी बनेगा ग्रीन कॉरीडोर, पायलेटिंग भी होगी - April 16, 2021
- Study estimates duration of employment loss experienced by adults with kidney failure - April 16, 2021
- JustLuxe Launches Yacht Showroom in Partnership with YATCO - April 16, 2021
- Rashes Can Occur After COVID Vaccine, But Dermatologists Say ‘Don’t Worry’ - April 16, 2021
- आर्सेनिक एल्ब-30 का वितरण करायेगा आयुष विभाग - April 16, 2021
- How common is stroke in people critically ill with COVID-19? - April 16, 2021