मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आम का पौधा लगाया
भोपाल : बुधवार, अप्रैल 7, 2021, 13:08 IST
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्वास्थ्य आग्रह के दूसरे दिन मिंटो हॉल परिसर में आम का पौधा लगाया। इस अवसर पर अनेक धर्म गुरु भी उपस्थित थे।
आम का महत्व
आम जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आम चाहे कच्चे हों या पके दोनों का ही महत्व है। गर्मी के मौसम में होने वाली कई बीमारियों से आम हमारे शरीर को सुरक्षित करता है। पेट से हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म लेती हैं। आम इन बीमारियों से हमारी सेहत की सुरक्षा करता है। कच्चा आम आँत में होने वाले संक्रमण से बचाता है। वहीं, कच्चे आम के सेवन से लीवर की परेशानी भी दूर होती है। गर्मी के आते ही अक्सर लू लगने का खतरा रहता है। लू से बचने के लिए कच्चा आम बहुत असर कारक होता है। इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में कच्चा आम मदद करता है। शरीर में होने वाली बीमारियों से लड़ने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना जरूरी होता है। कच्चा आम हमारे शरीर के इम्यून को सिस्टम के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर हम अध्यात्मिक दृष्टि से देखें तो प्रत्येक पूजन व कलश स्थापना में आम की पत्ती का विशेष महत्व होता है, प्राकृतिक रूप से सूख कर गिरे आम की लकड़ी व पत्तियाँ हवन- यज्ञ कार्यों के लिए प्रयोग किये जाने पर उद्देश्य की पूर्ति में अति उपयोगी सिद्ध होता है।
अशोक मनवानी
- Hormone Treatments May Raise Blood Pressure in Transgender People - April 20, 2021
- कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये राज्य सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी - April 20, 2021
- Cellular impact of ‘Heat not Burn’ products may be no less harmful than cigarettes - April 20, 2021
- Pandemic Stress Keeps Many From Exercising - April 20, 2021
- प्रदेश के 9 मेडिकल कॉलेज में लगेगी सीटी, एमआरआई मशीन - April 20, 2021
- Set up national registry to capture pharma company payments to clinicians and patient support groups - April 20, 2021
- Health Highlights, April 19, 2021 - April 20, 2021
- दवाएँ खरीदते समय उपभोक्ता करें अपने अधिकारों का उपयोग- प्रमुख सचिव श्री किदवई - April 20, 2021
- Scientists identify protein that could serve as a therapeutic target in lung cancer - April 20, 2021
- L.A.’s Oil Wells Could Be Harming Citizens’ Health - April 20, 2021