मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रोपा चम्पा का पौधा
भोपाल : शुक्रवार, अप्रैल 9, 2021, 13:53 IST
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में चम्पा का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस वर्ष नर्मदा जयंती पर प्रतिदिन एक पौधा लगाने का संकल्प लिया था और वे प्रतिदिन एक पौधा लगा रहे है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि चम्पा का पौधा शुभ माना गया है। पौध-रोपण और पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
चम्पा के पौधे का महत्व
चम्पा के फूल सुगन्धित होते हैं। यह एक जड़ी -बूटी भी है। आयुर्वेद के अनुसार, चम्पा के औषधीय गुण से सिर दर्द, कान दर्द, आँखों की बीमारियों में लाभ होता है। पथरी और बुखार में भी चम्पा उपयोगी है। भारत में पूर्वी हिमालय पर चम्पा के पौधे बहुतायत में पाए जाते हैं। चम्पा का उपयोग सजावटी पौधे के रूप में भी किया जाता है।
संदीप कपूर
- Two distinct types of COVID-19-associated acute respiratory distress syndrome identified - April 15, 2021
- South India's First Laser Assisted Primary Angioplasty Saves Patient with Cardiac Shock at Kauvery Hospital, Chennai - April 15, 2021
- प्रदेश में प्रारंभ हुए 94 कोविड केयर सेंटर - April 15, 2021
- CBD or THC? Cannabis Product Labels Often Mislead, Study Finds - April 15, 2021
- Good dental health may help prevent heart infection from mouth bacteria - April 15, 2021
- फलदार पौधों को प्रदेश में ही नहीं देश में सप्लाई करती है पचमढ़ी की नर्सरियाँ - April 15, 2021
- A Woman’s Exposure to DDT Could Affect Her Granddaughter’s Health Today - April 15, 2021
- Open the windows to curb COVID spread: experts - April 15, 2021
- मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में मौलश्री का पौधा रोपा - April 15, 2021
- Links Between Gum Disease and Alzheimer’s - April 15, 2021