नई दिल्ली : आयुर्वेद में अदरक की कई खूबियां बताई गई हैं। अदरक का एक फायदा ये भी है कि यह वजन घटाने में मदद करती है। अगर आप वेट लॉस डाइट ले रहे हैं तो अदरक का सेवन जरूर करें। अदरक के सेवन का हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म पर सीधा असर पड़ता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। कम कैलोरी वाला होने की वजह से अदरक के सेवन से पेट भरा हुआ महसूस होता है जिससे हमें ज्यादा भोजन करने की इच्छा नहीं होती है।
लेकिन यहां एक बात गौर करने वाली है कि सिर्फ अदरक ही अकेले आपको स्लिम नहीं बनाता है। वजन घटाने के लिए अदरक के सेवन के साथ ही आपको नियमित एक्सरसाइज भी करने की जरूरत पड़ती है। वैसे अगर आप अदरक का इस्तेमाल भोजन में नहीं करते हैं तो आपको अलग से नियमित रूप से अदरक खाना चाहिए। हालांकि इसकी मात्रा अधिक नहीं होनी चाहिए।
वजन कम करने के लिए अदरक का ऐसे करें सेवन –
1. स्टडीज में यह साबित हुआ है कि सुबह खाली पेट अदरक का सेवन करने शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और यह पाचन तंत्र को भी नियंत्रित करता है। लेकिन अदरक का सेवन सिर्फ एक चौथाई इंच में ही करना चाहिए।
2. आधे गिलास सादे पानी में अदरक को कुतरकर डालें और पी जाएं। आप चाहें तो इसमें शहद, नींबू और थोड़ा नमक भी मिला सकते हैं। पानी के साथ अदरक का सेवन दिन में तीन बार करने से वजन जल्दी कम होता है।
3. अदरक का सेवन चाय के रूप में दिन में दो या तीन बार करें। यह पेट की चर्बी को कम करने के साथ ही वजन को भी नियंत्रित रखता है।
4. अदरक का सूप पीना भी वजन घटाने का अच्छा तरीका है। आप नियमित ताजे अदरक का सूप बनाकर इसका सेवन करें। जल्दी ही आपके शरीर का वजन नियंत्रित हो जाएगा।
5. अगर आपको अदरक खाना पसंद नहीं है तो आप वजन कम करने के लिए अदरक पाउडर का सेवन कर सकते हैं। आधे चम्मच अदरक पाउडर में आधा कप पानी और एक चम्मच शहद मिलाकर पी जाएं। यह वजन घटाने के लिए काफी फायदेमंद है।timesnownews
- COVID case rates hit new high for England, study finds - April 7, 2022
- Govt’s focus on affordable healthcare ensured significant savings for poor, middle class: PM Modi - April 7, 2022
- SRL Diagnostics and Skye Air Mobility collaborate to transport pathology samples using drone logistics - April 6, 2022
- Healthineers sets up new production line of CT scanners in Bengaluru under PLI scheme - April 6, 2022
- Lupin inks licensing pact with Alvion to market drugs in Southeast Asia - April 6, 2022
- Yoga Mahotsav: Ayush Ministry to organise event to demonstrate common yoga on World Health Day - April 6, 2022
- LordsMed forays into the medtech space with launch of health ATMs ‘Lords Sehat’ - April 5, 2022
- ‘Friendly viruses’ can be the next big thing in the history of medical research and more - April 5, 2022
- No setback to Bharat Biotech even as WHO suspends Covaxin UN supply: Sources - April 4, 2022
- Govt panel recommends Serum’s Covovax dose for kids aged 12 and above - April 4, 2022