हींग का इस्तेमाल अक्सर खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। बहुत कम लोग ही इसके अनेक औषधीय गुणों से परिचित होते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में पैदा होने वाला हींग अपने देश में कम मात्रा में ही पाया जाता है। बलूचिस्तान, अफगानिस्तान के पहाड़ी क्षेत्रों में हींग बहुतायत मात्रा में पाया जाता है। यहीं से हींग हमारे देश में भी आयात किया जाता है। दाल को तड़का लगाने, सांभर बनाने या फिर कढ़ी बनाने में हींग का इस्तेमाल किया जाता है। इसके औषधीय गुण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पाने में हमारी मदद करते हैं। जुकाम, सर्दी, अपच आदि बीमारियों के लिए यह एक अचूक औषधि होती है। इसके अलावा भी हींग के बहुत से फायदे हैं। आइए, हींग के उन गुणों के बारे में आपको बताते हैं जिससे आज तक आप अनजान थे।
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में – हींग में कोउमारिन नाम का पदार्थ पाया जाता है। यह खून को जमने से रोकता ही है साथ ही साथ खून को पतला भी करता है। इससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
अपच में – प्राचीन काल से हींग का इस्तेमाल पेट की हर समस्या के लिए किया जाता रहा है। हींग में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों का भंडार होता है। पेट में कीड़े पड़ जाने पर, एसिडिटी, पेट खराब हो जाने पर हींग का सेवन काफी लाभकारी होता है।
पीरियड से जुड़ी तकलीफों में – हींग में पाये जाने वाले एंटी-इन्फ्लेमेट्री तत्व पीरिड्स से जुड़ी सभी समस्याओं में निजात दिलाने में मदद करते हैं। इसके अलावा हींग महिलाओं में ल्यूकोरिया और कैंडिडा इंफेक्शन को ठीक करने में भी काफी कारगर है।
पुरुषों की यौन समस्याओं में – हींग का सेवन पुरुषों की तमाम यौन संबंधी रोगों के उपचार में भी लाभकारी है। हर रोज खाने में थोड़ा सा हींग मिलाकर सेवन करने से नपुंसकता, शीघ्रपतन तथा स्पर्म में कमी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा गर्म पानी में हींग को मिलाकर पीने से लिबिडो यानी कि कामेच्छा बढ़ती है।
सांस की समस्याओं में – हींग का सेवन करने से बलगम प्राकृतिक रूप से दूर रहता है। यह एक श्वसन उत्तेजक की तरह कार्य करती है और खांसी के उपचार में मदद करती है। शहद और अदरक के साथ हींग को मिलाकर खाने से खांसी से काफी आराम मिलता है।
- COVID case rates hit new high for England, study finds - April 7, 2022
- Govt’s focus on affordable healthcare ensured significant savings for poor, middle class: PM Modi - April 7, 2022
- SRL Diagnostics and Skye Air Mobility collaborate to transport pathology samples using drone logistics - April 6, 2022
- Healthineers sets up new production line of CT scanners in Bengaluru under PLI scheme - April 6, 2022
- Lupin inks licensing pact with Alvion to market drugs in Southeast Asia - April 6, 2022
- Yoga Mahotsav: Ayush Ministry to organise event to demonstrate common yoga on World Health Day - April 6, 2022
- LordsMed forays into the medtech space with launch of health ATMs ‘Lords Sehat’ - April 5, 2022
- ‘Friendly viruses’ can be the next big thing in the history of medical research and more - April 5, 2022
- No setback to Bharat Biotech even as WHO suspends Covaxin UN supply: Sources - April 4, 2022
- Govt panel recommends Serum’s Covovax dose for kids aged 12 and above - April 4, 2022